मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।
इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना
मौसम की स्थिति को देखते हुए सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और उमरिया जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश तथा 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं।
वे जिले जहां हल्की बारिश के आसार
शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, दमोह और सागर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।
लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। तेज हवा और आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए किसान और आम नागरिक मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें: विंध्य में झमाझम बारिश से बदला मौसम, रीवा-सतना समेत कई जिलों में बरसे मेघ