“पब्लिक को बवाल करने दो…”

कानपुर देहात के CO का वीडियो वायरल, पुलिसिंग पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक पुलिस अधिकारी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में CO संजय सिंह पुलिसकर्मियों को यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि “पब्लिक को बवाल करने दो, पुलिस मत पहुंचाना… दूर खड़े होकर सिर्फ देखना, तभी सुधरेगी।” वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह बयान एक पीस कमेटी बैठक के दौरान दिया गया। वायरल क्लिप में अधिकारी भीड़ और झगड़े की स्थिति में तत्काल हस्तक्षेप न करने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि यदि पुलिस मौके पर नहीं पहुंचेगी तो कानून-व्यवस्था कैसे संभलेगी। वहीं कई लोगों ने इसे “संवेदनहीन बयान” बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि वीडियो की सत्यता और पूरे बयान के संदर्भ को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस विभाग की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *