बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एक्टिव, जानिए किन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के फिर रफ्तार पकड़ने के संकेत मिल रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव (Low Pressure Area) के कारण भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास बना निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) सक्रिय बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी भारत और उत्तर-पूर्व के राज्यों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी और कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *