PM के भाषण के बीच LED स्क्रीन पर फेंका टैब, युवक से मारपीट

छिंदवाड़ा। डिजिटल डेस्क

छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में बुधवार को आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बीच अचानक हंगामा हो गया। प्रधानमंत्री का भाषण LED स्क्रीन पर चल रहा था। इसी दौरान पातालेश्वर निवासी एक युवक ने हाथ में रखा टैब LED स्क्रीन की ओर फेंक दिया। टैब लगने के बाद स्क्रीन बंद हो गई।

अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम में मौजूद लोग सकते में आ गए। मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

PM का भाषण चल रहा था, तभी फेंका टैब

बताया जा रहा है कि घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन चल रहा था।

इसी दौरान पातालेश्वर निवासी सुधीर पिता देवीप्रसाद यादव ने LED स्क्रीन पर टैब फेंक दिया। अचानक हुई इस हरकत के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

टैब लगने के बाद LED स्क्रीन बंद हो गई और वहां मौजूद लोगों का ध्यान युवक की ओर चला गया।

नाराज कार्यकर्ताओं ने युवक को घेरा

स्क्रीन पर टैब फेंके जाने के बाद मौके पर मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ता युवक पर भड़क गए। उन्होंने पंडाल में ही युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

कार्यकर्ताओं और युवक के बीच विवाद बढ़ता देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत वहां पहुंचे। पुलिस ने युवक को कार्यकर्ताओं के बीच से बाहर निकाला।

पुलिस युवक को कोतवाली ले गई

कार्यक्रम में पहले से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए युवक को अपने कब्जे में लिया और कोतवाली थाना लेकर पहुंचे।

पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है। LED स्क्रीन पर टैब फेंकने के पीछे उसकी क्या मंशा थी और घटना को लेकर आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है, यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा।

कार्यक्रम में कुछ देर के लिए मची अफरा-तफरी

प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *