एशियन गेम्स में भारत के अब 11 पदक, मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर

नागोया। डिजिटल डेस्क
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पदकों की संख्या 11 कर ली है। बुधवार 23 सितंबर को भारत के खाते में चार पदक जुड़े। इनमें मीराबाई चानू का वेटलिफ्टिंग में सिल्वर और शूटिंग में महिला तथा पुरुष स्कीट टीम के ब्रॉन्ज शामिल हैं। सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भी ऐतिहासिक ब्रॉन्ज जीतकर भारत की पदक संख्या बढ़ाई।

मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। यह एशियन गेम्स में मीराबाई का पहला पदक है। उनके पदक के साथ भारत का कुल पदक आंकड़ा 11 पहुंच गया।

मीराबाई का यह पदक भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में भी महत्वपूर्ण रहा। इससे पहले एशियन गेम्स में भारत को इस खेल में 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी के पदक के बाद लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा था।

जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में रचा इतिहास

जय मीणा ने पुरुष सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीता। सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी से हारने के बाद उन्हें ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा, लेकिन यह एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला पदक है।

शूटिंग में भारत को दो ब्रॉन्ज

भारत की महिला स्कीट टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। टीम में रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान शामिल रहीं।

इसके बाद पुरुष स्कीट टीम ने भी ब्रॉन्ज अपने नाम किया। टीम में अनंतजीत सिंह नरूका, मेराज अहमद खान और भवतेग सिंह गिल शामिल रहे। इन दोनों पदकों से भारत की कुल संख्या तेजी से बढ़ी।

भारत के खाते में एक गोल्ड

भारत का अब तक एकमात्र गोल्ड महिला क्रिकेट टीम ने जीता है। भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल किया था।

शूटिंग ने दिलाए सबसे ज्यादा पदक

अब तक भारत के 11 पदकों में शूटिंग का योगदान सबसे ज्यादा है। निशानेबाजी से भारत को कुल सात पदक मिले हैं। इनमें चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज शामिल हैं।

इसके अलावा वेटलिफ्टिंग से एक सिल्वर, क्रिकेट से एक गोल्ड, सॉफ्ट टेनिस से एक ब्रॉन्ज और ट्रेडिशनल एमएमए से एक ब्रॉन्ज भारत के खाते में आया है।

भारत के 11 पदकों की पूरी सूची

पदकखिलाड़ी/टीमखेल
🥇 गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीमक्रिकेट
🥈 सिल्वरमहिला 10 मीटर एयर राइफल टीमशूटिंग
🥈 सिल्वरइलावेनिल वलारिवनशूटिंग
🥈 सिल्वरपुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीमशूटिंग
🥈 सिल्वरहिमांशु ढिल्लोंशूटिंग
🥈 सिल्वरमीराबाई चानूवेटलिफ्टिंग
🥉 ब्रॉन्जरुद्रांक्ष पाटिलशूटिंग
🥉 ब्रॉन्जसुचिका तरियालट्रेडिशनल एमएमए
🥉 ब्रॉन्जमहिला स्कीट टीमशूटिंग
🥉 ब्रॉन्जपुरुष स्कीट टीमशूटिंग
🥉 ब्रॉन्जजय मीणासॉफ्ट टेनिस

भारत के खाते में फिलहाल 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज, यानी कुल 11 पदक हैं।

आगे भी कई पदकों पर नजर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के कई मुकाबले अभी बाकी हैं। 24 सितंबर को भी रोइंग, वुशू, एथलेटिक्स, शूटिंग, कैनो स्प्रिंट और तैराकी सहित कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी पदक की दौड़ में उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *