नहाते समय महिला का वीडियो बनाने का आरोप, बिजली विभाग का DGM हिरासत में

भिंड। डिजिटल डेस्क

भिंड शहर की अग्रवाल कॉलोनी में बिजली विभाग के एक अधिकारी पर महिला ने नहाते समय कथित तौर पर वीडियो बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने विद्युत विभाग के विजिलेंस में पदस्थ उप महाप्रबंधक (DGM) नितिन डोगरे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

महिला के मुताबिक वह अग्रवाल कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। इसी मकान में नितिन डोगरे भी किराए से रहते थे। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसका कथित तौर पर वीडियो बनाया जा रहा था।

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

महिला का कहना है कि उसे जब वीडियो बनाए जाने की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और DGM नितिन डोगरे को हिरासत में ले लिया।

वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है।

कथित वीडियो के संबंध में भी पुलिस तथ्य जुटा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना के पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है।

फिलहाल DGM पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *