सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर पथराव और तोड़फोड़ की। अतुल कुशवाहा गांव में एमपी ऑनलाइन सेंटर संचालित करता था। वह 1 अगस्त की रात करीब साढ़े 9 बजे एक दोस्त के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने पहले दिन गुमशुदगी दर्ज नहीं की। बाद में रिपोर्ट दर्ज कर युवक के साथ गए एक दोस्त से पूछताछ की गई, लेकिन उसे छोड़ दिया गया।
अपडेट | 4 अगस्त | रात 10:30 बजे: पहले प्रकाशित खबर में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच, मुख्य संदेही से पूछताछ, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और ग्रामीणों के विरोध से जुड़ी नई जानकारी जोड़ी गई है।
शव मिलने के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा
मंगलवार सुबह गांव के सरकारी स्कूल के पीछे झाड़ियों में अतुल का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पथराव शुरू कर दिया। हंगामे में पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ हुई और कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल, एडिशनल एसपी और नागौद एसडीओपी मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े चार घंटे बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी।

फॉरेंसिक जांच में हत्या के अहम संकेत
फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से खून से सना पत्थर, पतली तार और झाड़ियों पर खून के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार पहले पतली तार से गला घोंटा गया, फिर सिर पर भारी पत्थर पटककर हत्या की गई। इसके बाद शव को घसीटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। शव के ऊपर मिली बोरी का इस्तेमाल शव को ढंकने के बजाय घसीटने के लिए किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
पोस्टमार्टम के बाद भी जारी रहा विरोध
शव को पहले नागौद ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद भी परिजनों ने पुलिस के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए शव ले जाने से इनकार कर दिया। बाद में अधिकारियों की समझाइश के बाद शव को डीप फ्रीजर में रखवाया गया।
पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश
पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर मृतक को घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए घटनास्थल ले जाते समय पथराव और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर वह पुलिस वाहन से कूदकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दोबारा पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक और संदेही युवकों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। आशंका है कि 1 अगस्त की रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद हत्या की गई।
बैंक खाते से निकाले थे तीन लाख रुपए
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन अतुल ने अपने बैंक खाते से 3 लाख रुपये निकाले थे। बताया जा रहा है कि 2 लाख रुपये उसने घर पर रख दिए थे, जबकि 1 लाख रुपये अपने साथ ले गया था। हालांकि पुलिस ने अभी इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। परिजनों का आरोप है कि गांव में तलाश के बाद जब वे जसो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी।

ग्रामीणों ने किया पुलिस और डायल-112 वाहन का घेराव
शव मिलने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस और डायल-112 वाहन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। एडिशनल एसपी (देहात) प्रेमलाल कुर्वे और नागौद एसडीओपी रघु केसरी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति शांत कराई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
फॉरेंसिक, साइबर और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, साइबर सेल और डॉग स्क्वायड को जांच में लगाया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
एक संदेही हिरासत में, पूछताछ जारी
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लिया है, जिसे परिजनों ने आखिरी बार अतुल के साथ देखा जाने की बात कही है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के एंगल सहित पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी जांच होगी कि गुमशुदगी की सूचना मिलने पर पुलिस की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं।
पुलिस जांच के बाद सामने आएगी मौत की वजह
फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।