सतना-रीवा समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा में अति भारी बारिश की चेतावनी

सतना। डिजिटल डेस्क

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, पन्ना और सिंगरौली जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राहत आयुक्त की ओर से कलेक्टरों को भेजे गए वायरलेस संदेश में मौसम की स्थिति को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

रीवा में सबसे ज्यादा खतरा

जारी चेतावनी में रीवा जिले को अत्यधिक भारी बारिश की दृष्टि से सबसे संवेदनशील बताया गया है। यहां 8.04 इंच से अधिक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

सतना समेत पांच जिलों में बहुत भारी बारिश

सतना में भी अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। यहां 8.04 इंच से अधिक बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं 4.5 से 8.04 इंच तक बहुत भारी बारिश की संभावना भी बताई गई है। सतना के साथ मैहर, सीधी, मऊगंज और पन्ना को भी इसी श्रेणी में रखा गया है।

इन जिलों में बारिश के साथ करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

सिंगरौली में भारी बारिश का अनुमान

सिंगरौली जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा

बारिश के साथ कई इलाकों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में भी सतना में 2 और 3 सितंबर को भारी बारिश की संभावना दर्ज की गई है।

सात जिलों पर नजर

  • रीवा: अत्यधिक भारी बारिश, 8.04 इंच से अधिक; हवा करीब 40 किमी/घंटा
  • सतना: अत्यधिक/बहुत भारी बारिश, 4.5 से 8.04 इंच या अधिक; हवा करीब 40 किमी/घंटा
  • मैहर: बहुत भारी बारिश, 4.5 से 8.04 इंच
  • सीधी: बहुत भारी बारिश, 4.5 से 8.04 इंच
  • मऊगंज: बहुत भारी बारिश, 4.5 से 8.04 इंच
  • पन्ना: बहुत भारी बारिश, 4.5 से 8.04 इंच
  • सिंगरौली: भारी बारिश, 2.5 से 4.5 इंच; हवा करीब 30 किमी/घंटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *