अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत

झांसी। माफिया अतीक अहमद के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रयागराज से झांसी जेल जा रहे आबान अहमद की झांसी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक की भी जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से एक कार में सवार होकर पांच लोग झांसी जा रहे थे। झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में दो की मौत, तीन घायल

इस हादसे में आबान अहमद (अतीक अहमद का बेटा) और अहजम (प्रयागराज निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

झांसी जेल में मुलाकात के लिए जा रहे थे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग प्रयागराज से झांसी जिला कारागार में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अली अहमद को पहले नैनी सेंट्रल जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था।

पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, चालक को झपकी आने, टायर फटने या किसी अन्य कारण से हुआ। जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *