iPhone-AC की डिमांड और रंग को लेकर ताने…

बहू की शिकायत लेकर SP ऑफिस पहुंचे मां-बेटा

मध्य प्रदेश के Gwalior में एक पारिवारिक विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां मां और बेटे ने एसपी ऑफिस पहुंचकर बहू पर प्रताड़ना, मारपीट और महंगे सामान की डिमांड करने के आरोप लगाए हैं।

पीड़ित कमल किशोर अपनी मां अतर देवी के साथ पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी पत्नी लतेश माहौर उन्हें सांवले रंग को लेकर ताने मारती है और iPhone व AC जैसी महंगी चीजों की मांग करती है। परिवार का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर घर में विवाद होता था।

अतर देवी ने आरोप लगाया कि बहू कई बार परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि घर में आए दिन तनाव का माहौल बना रहता था, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

परिवार का दावा है कि मामले की शिकायत पहले स्थानीय थाने में भी की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उन्हें एसपी ऑफिस पहुंचना पड़ा। मां-बेटे ने पुलिस को कुछ वीडियो भी सौंपे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और दोनों पक्षों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *