‘No Job, No Shaadi’ से गूंजा रांची, छात्राओं का अनोखा प्रदर्शन; JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर तेज हुआ आंदोलन

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर शहर की सड़कों तक छात्राओं ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। पोस्टरों पर लिखा था— ‘No Job, No Shaadi’। प्रदर्शनकारी छात्राओं का कहना है कि वर्षों की तैयारी के बावजूद यदि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं होगी तो उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उनका कहना है कि नौकरी मिलने तक शादी जैसे बड़े फैसले टालने पड़ रहे हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला

झारखंड में JPSC (Jharkhand Public Service Commission) और JSSC (Jharkhand Staff Selection Commission) की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र पिछले दो सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगें हैं—

  • 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द की जाए।
  • पूरी भर्ती प्रक्रिया की CBI या न्यायिक निगरानी में जांच हो।
  • JPSC और JSSC में व्यापक सुधार किए जाएं।
  • भविष्य की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनाई जाए।

भूख हड़ताल, तिरंगा मार्च और अब छात्राओं का नया अभियान

आंदोलन लगातार नया स्वरूप ले रहा है। पहले तिरंगा मार्च निकाला गया, फिर कई छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे। अब छात्राओं का ‘No Job, No Shaadi‘ अभियान आंदोलन का सबसे चर्चित चेहरा बन गया है। आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा और कई छात्र अब भी अनशन पर हैं।

राजनीति भी हुई सक्रिय

छात्र आंदोलन अब राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। विपक्ष लगातार सरकार पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगा रहा है। विधानसभा में भी JPSC-JSSC मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। इस बीच राहुल गांधी ने आंदोलनरत छात्रों से फोन पर बातचीत कर उनकी मांगों का समर्थन किया, जबकि भाजपा भी CBI जांच की मांग उठा रही है।

सरकार से बातचीत की तैयारी

आंदोलनकारी छात्रों ने सरकार से वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया है। उनका कहना है कि बातचीत मीडिया की मौजूदगी में होनी चाहिए ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो विधानसभा घेराव सहित आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *