सरकारी स्कूलों के छात्र भी करेंगे NEET-JEE में कमाल, रीवा संभाग में शुरू होगी विशेष कोचिंग

रीवा संभाग के सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल की गई है। अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं NEET और JEE की तैयारी सरकारी स्तर पर विशेष कोचिंग के माध्यम से कराई जाएगी। रीवा संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा संभाग नीरव दीक्षित को निर्देश दिए हैं कि NEET और JEE की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं तत्काल प्रारंभ कराई जाएं। इसके तहत रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और मैहर जिले से 100-100 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

रीवा संभाग में 500 मेधावी विद्यार्थियों का होगा चयन

कमिश्‍नर शीलेन्द्र सिंह ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा संभाग नीरव दीक्षित को निर्देश दिए हैं कि NEET और JEE की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं तत्काल प्रारंभ कराई जाएं। इसके तहत रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और मैहर जिले से 100-100 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

विशेषज्ञ शिक्षकों से मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

चयनित विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग दी जाएगी। उन्हें विषयवार अध्ययन, नियमित कक्षाएं, अभ्यास प्रश्नपत्र और परीक्षा आधारित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

नीरव दीक्षित को सौंपी गई योजना की जिम्मेदारी

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा संभाग नीरव दीक्षित को पूरी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा विभाग जल्द ही विद्यार्थियों के चयन, कक्षाओं के संचालन और शिक्षकों की तैनाती को लेकर विस्तृत कार्ययोजना जारी करेगा।

ग्रामीण और कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी उच्च गुणवत्ता का प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इससे सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी देश के प्रतिष्ठित मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पाने का सपना साकार कर सकेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *