सतना। डिजिटल डेस्क
सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक का अपहरण कर उसे सुनसान जगह ले जाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पान की दुकान से कार में बैठाकर ले गए
थाना प्रभारी हेमंत शर्मा के मुताबिक घटना 15 सितंबर की है। जवाहर नगर निवासी अख्तर हुसैन (35) कुशवाहा पान की दुकान पर पान खा रहे थे।
इसी दौरान उनके चचेरे भाई गोलू अंसारी उर्फ अफजल अली और गुलाला खान उर्फ शहीद खान अपने दो अन्य साथियों के साथ कार क्रमांक MP 19 ZK 9786 से वहां पहुंचे।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अख्तर हुसैन को कार में बैठाया और मझिगवां की तरफ एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गोलू अंसारी उर्फ अफजल अली (32) पिता असगर अली अंसारी निवासी जवाहर नगर खूंथी, केरला कॉलोनी, गुलाला खान उर्फ शहीद खान (28) पिता मोहम्मद रफीक निवासी जवाहर नगर, रहमनिया कॉलोनी, राजा बाबू यादव (25) पिता हीरालाल यादव निवासी जवाहर नगर, गली नंबर-4 और गुड्डा उर्फ टीपू सुल्तान (32) पिता राजू खान उर्फ राजू पंचर निवासी खूंथी शामिल हैं।
कार भी जब्त, आरोपियों को जेल भेजा
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बताई गई कार को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।