12 महीने में सिर्फ 40 दिन ई-अटेंडेंस, शिक्षक निलंबित

सतना। डिजिटल डेस्क

सतना के रैगांव स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले उच्च माध्यमिक शिक्षक महीप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय रिकॉर्ड में पिछले 12 महीनों में उनकी सिर्फ 40 दिन की ई-अटेंडेंस दर्ज मिली।

12 महीने में औसतन चार दिन उपस्थिति

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार जनवरी 2026 से 14 अगस्त 2026 तक शिक्षक की उपस्थिति लगातार अनियमित रही। ई-अटेंडेंस रिकॉर्ड में पिछले 12 महीनों में सिर्फ 40 दिन की उपस्थिति दर्ज मिली।

यह औसतन करीब चार दिन प्रतिमाह बैठती है। निरीक्षण के दिन 14 अगस्त को भी शिक्षक स्कूल में अनुपस्थित थे और उनकी ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं थी।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रहेगा मुख्यालय

लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सतना निर्धारित किया गया है।

इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को उपस्थिति में रिमार्क दर्ज होने के बावजूद किए गए वेतन भुगतान की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट सात दिन के भीतर लोक शिक्षण संचालनालय को भेजनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *