छतरपुर। डिजिटल डेस्क
छतरपुर के बड़ामलहरा क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि पत्नी की पढ़ाई के लिए उसने अपनी कमाई खर्च की, लेकिन नौकरी लगने के बाद पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं है।
पत्नी की पढ़ाई के लिए बंद किया शोरूम
जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय पंकज अहिरवार की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। दंपती की दो बेटियां और एक बेटा है। पंकज महोबा में कपड़ों का शोरूम चलाते थे।
पति का कहना है कि उन्होंने शोरूम की कमाई से पत्नी की पढ़ाई कराई। करीब दो वर्ष पहले पत्नी की वर्ग-1 शिक्षक के पद पर नौकरी लग गई। इसके बाद पंकज ने शोरूम बंद कर बच्चों की देखरेख पर ध्यान देना शुरू कर दिया।
नौकरी के बाद साथ रहने को लेकर विवाद
पंकज का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद पत्नी उनके साथ रहने से इनकार कर रही हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पत्नी का पक्ष इस मामले में सामने नहीं आया है।