पूर्व जज अब अंडरट्रायल नंबर 71: भोपाल सेंट्रल जेल में पहली रात गुजरी

भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में भेजी गईं पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह अब भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं। जेल पहुंचने के बाद उन्हें कैदी (अंडरट्रायल) नंबर 71 आवंटित किया गया, जबकि उनके बेटे समर्थ सिंह को अलग बैरक में रखा गया है।

मंगलवार को विशेष सीबीआई अदालत के आदेश के बाद गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। जेल पहुंचने पर दोनों की औपचारिक एंट्री प्रक्रिया पूरी की गई और उन्हें जेल नियमों के तहत आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया।

जेल प्रशासन के अनुसार, गिरिबाला सिंह को महिला वार्ड में रखा गया है, जबकि समर्थ सिंह को पुरुष कैदियों के लिए निर्धारित अलग बैरक में भेजा गया। दोनों को सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से अलग रखा गया है।

बताया जा रहा है कि जेल में प्रवेश के बाद उन्हें सामान्य कैदियों की तरह भोजन और अन्य सुविधाएं दी गईं। कभी अदालत में फैसले सुनाने वाली पूर्व जज का अब जेल की चारदीवारी के भीतर कैदी के रूप में रहना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *