Meta ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी अब Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए “Plus” और “Meta One” सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर रही है। यानी आने वाले समय में कुछ खास फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को रिचार्ज जैसा मासिक शुल्क देना पड़ सकता है।
क्या पूरी तरह Paid हो जाएंगे WhatsApp और Instagram?
रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta फिलहाल इन ऐप्स के बेसिक वर्जन को फ्री ही रखेगी। लेकिन प्रीमियम फीचर्स, एडवांस AI टूल्स और एक्स्ट्रा कंट्रोल्स के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
क्या मिलेंगे नए फीचर्स?
Meta के नए “Plus” प्लान में यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिल सकते हैं, जैसे:
- Instagram पर anonymous Story view
- ज्यादा audience lists
- Superlikes और advanced Story tools
- WhatsApp में custom themes और premium stickers
- ज्यादा pinned chats और custom ringtone
- AI-powered फीचर्स और एडवांस क्रिएटर टूल्स
कितनी हो सकती है कीमत?
अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के मुताबिक Facebook Plus और Instagram Plus की कीमत करीब 3.99 डॉलर प्रति माह रखी जा सकती है, जबकि WhatsApp Plus करीब 2.99 डॉलर प्रति माह में आ सकता है। भारत में इसकी कीमत 100 से 300 रुपये महीने के बीच हो सकती है।
“Meta One” भी ला रही कंपनी
Meta एक नया “Meta One” बंडल प्लान भी टेस्ट कर रही है, जिसमें Instagram, Facebook, WhatsApp और Meta AI के प्रीमियम फीचर्स एक साथ मिल सकते हैं।
क्यों ला रही Meta ये प्लान?
विशेषज्ञों के मुताबिक Meta अब सिर्फ विज्ञापनों पर निर्भर नहीं रहना चाहती। कंपनी AI और नए टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स पर भारी निवेश कर रही है, इसलिए अब सब्सक्रिप्शन मॉडल से कमाई बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।