बीजेपी सांसद बिप्लब देब ने रचाई दूसरी शादी, कन्नड़ अभिनेत्री बनीं जीवनसाथी

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने दूसरी शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 19 जून को नई दिल्ली में बेहद निजी समारोह में कन्नड़ अभिनेत्री त्रिवेणी राव के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद अगरतला में परिवार, करीबी मित्रों और चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में रिसेप्शन भी आयोजित किया गया। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।

2025 में हुआ था पहली पत्नी से तलाक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिप्लब देब की पहली शादी वर्ष 2001 में नीति देब से हुई थी। दोनों का वैवाहिक संबंध करीब 25 साल तक चला, जिसके बाद वर्ष 2025 में आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया। इसके बाद बिप्लब देब ने अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा।

कौन हैं त्रिवेणी राव

त्रिवेणी राव कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्हें फिल्म ‘टगारू’ में कॉन्स्टेबल सरोजा की भूमिका से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने युवरत्न, सलगा, राजा मार्तंड समेत कई कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया। कुछ रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने बाद में रुशिका राज नाम से भी काम किया।

राजनीति में अहम चेहरा हैं बिप्लब देब

54 वर्षीय बिप्लब कुमार देब वर्ष 2018 से 2022 तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे। बाद में वे राज्यसभा सदस्य बने और वर्तमान में त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और संगठन में भी वे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *