कर्नाटक के Tumakuru जिले में ब्रेकअप के बाद एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय नागेंद्र ने कथित तौर पर अपनी Ex Girlfriend का अपहरण कर उसे किराए की कार में बैठाया। सफर के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने महिला पर Knife Attack कर दिया। घायल महिला और कैब चालक किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे। कुछ ही क्षण बाद कार में जोरदार Blast हुआ और आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
छह साल के रिश्ते के बाद हुआ था Breakup
प्रारंभिक जांच के अनुसार, नागेंद्र और 23 वर्षीय युवती पिछले करीब छह वर्षों से रिश्ते में थे। हाल के महीनों में दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद बढ़ गया। युवती ने उससे दूरी बना ली और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। पुलिस का कहना है कि इसी के बाद आरोपी ने कथित तौर पर युवती का Kidnap करने की योजना बनाई।
Bengaluru से बुक की थी कैब
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने Bengaluru से एक किराये की कैब बुक की। दोनों कार में सवार होकर उत्तर कन्नड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में Tumakuru के पास दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला ने ड्राइवर को बताया कि आरोपी के पास बम है और मौका मिलते ही कार से बाहर निकल गई। चालक ने भी तुरंत वाहन रोककर अपनी जान बचाई।
Crude Bomb से हुआ Car Blast
महिला और चालक के बाहर निकलने के कुछ ही सेकंड बाद कार में तेज धमाका हुआ और वाहन आग का गोला बन गया। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि आरोपी अपने साथ Crude Bomb या विस्फोटक सामग्री लेकर आया था और उसी के कारण विस्फोट हुआ। Forensic Team मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है। विस्फोट के सटीक कारण की पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगी।
महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही जांच
Knife Attack में घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कैब चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने अपहरण, हमले और विस्फोट के पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।