शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक और लैपटॉप बरामद

छिंदवाड़ा पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले की जांच के दौरान शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की निशानदेही पर तीन चोरी की बाइक और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। उमरानाला चौकी क्षेत्र के बीसापुरकलां गांव में 16 जुलाई को लिंगा निवासी यश कराड़े की बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर बीसापुरकलां निवासी गन्ना उर्फ गणेश प्रसाद कुमरे (28) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

पूछताछ में खुला चोरी का पूरा राज

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सिर्फ बीसापुरकलां की बाइक चोरी ही नहीं, बल्कि सौंसर थाना क्षेत्र से दो अन्य बाइक और एक लैपटॉप चोरी करने की बात भी कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों चोरी की बाइक और लैपटॉप बरामद कर लिया।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

चौकी प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

कार्रवाई में चौकी प्रभारी एसआई राजेश साहू, एएसआई भगवत तिवारी, संतोष बघेल, प्रधान आरक्षक श्याम ठाकरे तथा आरक्षक संजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *