दरवाजा खुला तो उड़ गए होश! आखिर उस रात होटल के कमरे में क्या हुआ था?

रॉयल इन होटल की उस रात का सच क्या है? कांस्टेबल पत्नी ने सुनाई अपनी पूरी कहानी

एक होटल का कमरा, आधी रात का घटनाक्रम, बाथरूम में छिपी एक महिला और फिर सड़क पर मचा हंगामा। रीवा के रॉयल इन होटल में 15 जून की रात जो कुछ हुआ, वह अब पूरे विंध्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांस्टेबल पत्नी का दावा है कि उसने अपने रेंजर पति को एक महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा था, जबकि इसके बाद दर्ज हुई चोरी की शिकायत को भी वह साजिश बता रही है। आखिर उस रात कमरे के अंदर क्या हुआ था? पढ़िए पूरा घटनाक्रम।

सतना। रीवा के एक होटल में महिला के साथ पकड़े जाने के आरोपों को लेकर चर्चा में आए वन विभाग के रेंजर बृजेन्द्र पांडेय और उनकी कांस्टेबल पत्नी भारती उपाध्याय के बीच विवाद अब और गहरा गया है। कांस्टेबल भारती उपाध्याय ने बातचीत में पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि 15 जून को रीवा के होटल रॉयल इन में जिस महिला को उन्होंने पति के साथ देखा था, वह विवाहित है और रेंजर के संरक्षण में रीवा में कोचिंग कर रही है। भारती ने यह भी आरोप लगाया कि 16 जून को सरकारी आवास में हुई कथित चोरी की शिकायत पूरी तरह मनगढ़ंत है और उन पर दबाव बनाने के लिए दर्ज कराई गई है।

होटल के कमरे तक कैसे पहुंची पत्नी?

भारती उपाध्याय के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि उनके पति रीवा हाईवे स्थित होटल रॉयल इन के एक कमरे में मौजूद हैं। वह होटल पहुंचीं और मोबाइल की रिकॉर्डिंग चालू कर कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा रेंजर बृजेन्द्र पांडेय ने खोला। भारती का दावा है कि पूछताछ के दौरान पति ने कमरे में किसी के न होने की बात कही, लेकिन जब वह अंदर पहुंचीं और बाथरूम का दरवाजा खोला तो वहां एक महिला मौजूद थी। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला वहां से निकलकर भागने लगी और इसी दौरान उनके साथ मारपीट भी हुई।

होटल से सड़क तक पहुंचा हंगामा

कांस्टेबल का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रेंजर और महिला होटल से बाहर निकल गए। मामला सड़क तक पहुंच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भारती का कहना है कि बाद में रेंजर ने अपने भाई को बुलाया, जो कथित तौर पर महिला को वहां से लेकर चला गया।

‘चोरी की शिकायत झूठी, CCTV से खुलेगा राज’

भारती उपाध्याय ने पति द्वारा दर्ज कराई गई चोरी की शिकायत को भी झूठा बताया है। उनका कहना है कि जिस अवधि में उन पर कार, नकदी और आईफोन चोरी करने का आरोप लगाया गया, उस दौरान वह बरौंधा में मौजूद ही नहीं थीं। उन्होंने दावा किया कि सतना के भरहुत नगर स्थित ओप्पो सर्विस सेंटर और होटल शिवम के सीसीटीवी फुटेज से यह साबित हो सकता है कि वह उन तारीखों में कहां थीं। उनके अनुसार, 17 जून को उन्होंने खुद वाहन को वर्कशॉप भिजवाया था।

‘दो लाख रुपए चोरी का आरोप भी निराधार’

भारती ने आलमारी से दो लाख रुपए चोरी करने के आरोपों को भी खारिज किया। उनका कहना है कि पति घर में बड़ी रकम नहीं रखते थे और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप केवल दबाव बनाने के उद्देश्य से लगाए गए हैं।

कांस्टेबल भारती उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने रीवा में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है और अब उन्हें निष्पक्ष जांच व न्याय की उम्मीद है। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के आरोप सामने आए हैं। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *