BSc छात्रा ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने बॉयफ्रेंड पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

रीवा। मऊगंज की एक बीएससी छात्रा की जहर सेवन के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बॉयफ्रेंड की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिता का आरोप- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी

मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसका पिछले करीब डेढ़ साल से रीवा जिले के एक युवक से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात छात्रा के ननिहाल में हुई थी, जिसके बाद बातचीत शुरू हुई। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस संबंध की जानकारी नहीं थी।

पिता का आरोप है कि कुछ दिनों से युवक कथित रूप से छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था। इसी मानसिक तनाव के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया।

युवक के परिवार से भी थी बातचीत

परिजनों के अनुसार, युवक का परिवार भी छात्रा से बातचीत करता था। लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। इसके बाद छात्रा ने जहर का सेवन कर लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में किसी युवक से विवाद की बात सामने आई है। मामले में मर्ग कायम कर संबंधित थाना पुलिस को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद ही मौत के कारणों और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *