आगर मालवा। डिजिटल डेस्क
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 13 सितंबर 2026 को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,835 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी।
40वीं किस्त में मिलेंगे 1500
सितंबर की 40वीं नियमित किस्त के तहत पात्र महिलाओं को 1500 प्रति माह की सहायता मिलेगी। अगस्त में रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त ₹250 की विशेष सहायता दी गई थी, इसलिए सितंबर की किस्त में सामान्य निर्धारित राशि ही अंतरित की जाएगी।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सितंबर की किस्त से योजना के तहत अब तक नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित राशि 65395.99 करोड़ हो जाएगी।
आगर मालवा को विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान 225.95 करोड़ की लागत वाले 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 28.14 करोड़ की लागत से पूर्ण 17 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। यानी आगर मालवा में कुल 254 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों से जुड़ा कार्यक्रम होगा।
कब और कहां होगा कार्यक्रम
- दिनांक: 13 सितंबर 2026
- समय: दोपहर 2 बजे से
- स्थान: आगर मालवा, मध्य प्रदेश
- कार्यक्रम: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का अंतरण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण